गोपालगंज के सात अंचलों के सीओ का तबादला, अधिसूचना जारी; जानिए आपके प्रखंड में कौन बने नए सीओ

Gopalganj CO Transfer News: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने गोपालगंज के सात अंचलों में नए अंचल अधिकारियों (सीओ) की तैनाती की है. विभाग ने तबादला आदेश जारी किया.

By SURESH RAI | July 1, 2026 11:38 AM

Gopalganj CO Transfer News: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और गतिशील बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अंचल अधिकारियों (सीओ) का तबादला किया है. विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. जारी आदेश के तहत गोपालगंज जिले के सात प्रमुख अंचलों में नए अंचल अधिकारियों की तैनाती की गई है, जबकि पूर्व में कार्यरत कुछ अधिकारियों का तबादला दूसरे जिलों में किया गया है.

इन अंचलों में मिले नए सीओ

  • मनोरंजन कुमार को कुचायकोट का नया अंचल अधिकारी (सीओ) बनाया गया है.
  • शमां परवीन मांझा की नई अंचल अधिकारी होंगी.
  • विजय कुमार को उचकागांव का नया सीओ नियुक्त किया गया है.
  • उमा कुमारी को पंचदेवरी की नई अंचल अधिकारी बनाया गया है.
  • सुधीर कुमार थावे के नए सीओ होंगे.
  • शिवम कुमार को बैकुंठपुर अंचल की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
  • अभिषेक कुमार सिधवलिया के नए अंचल अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे.

जल्द योगदान देने का निर्देश

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सभी नवनियुक्त अधिकारियों को अविलंब अपने नए पदस्थापना स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है. माना जा रहा है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से राजस्व, भूमि विवादों के निपटारे और अन्य प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार में ‘फ्री’ की बीयर! हाजीपुर में ट्रक-पिकअप की टक्कर के बाद मची लूट, बोतलें बटोरने लगे लोग