Gopalganj News : थावे पुलिस की छापेमारी में पिकअप से पकड़े गए पशु तस्कर, वाहन जब्त

Gopalaganj News : वाहन जांच में पकड़ा गया तस्करी गिरोह, मवेशी व मोबाइल जब्त

By YUVRAJ RATAN | May 26, 2026 8:55 PM

Gopalganj News (चितरंजन उपाध्याय) : एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर जिला अंतर्गत्र सभी थानों के थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस पशु तस्करो के खिलाफ कार्रवाई लगातार कर रही है. इसी क्रम में थावे थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के गोपालगंज बड़हरिया मुख्य मार्ग पर सोमवार की देर रात में कबिलासपुर और बंगरा के बीच पेट्रोल पंप के समीप वाहन जांच के दौरान एक पिकअप पर लदे 8 मवेशी के साथ दो पशु तस्कर को गिरफ्तार किया.

दो पशु तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने बताया की गिरफ्तार पशु तस्कर सीवान जिला के धनौती थाने के सलेमपुर गांव के इरफान अलाम, तथा कुचायकोट थाने के रामगढ़वा के खुरशेद अली को पुलिस ने एक पिकअप 8, मवेशी एवं दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पशु तस्करो पर प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को न्यायिक हिरास्त में भेज दिया गया.

Also Read : Hajipur News : खेत से लौट रहे किसान को बाइक ने रौंदा, मौके पर मचा हड़कंप