78वीं पुण्यतिथि पर याद किये गये बापू, लोगों ने किया माल्यार्पण

बरौली. प्रखंड में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनायी गयी. इस अवसर पर क्षेत्र के समाजसेवी गांधीनगर स्थित गांधी प्रतिमा के पास पहुंचे.

By SANJAY TIWARI | January 30, 2026 7:34 PM

बरौली. प्रखंड में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनायी गयी. इस अवसर पर क्षेत्र के समाजसेवी गांधीनगर स्थित गांधी प्रतिमा के पास पहुंचे. वहां उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको याद करते हुए अपने श्रद्धासुमन अर्पित किया. वहीं उनके बताये पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया. मौके पर भाजपा नेता सह समाजसेवी चितलाल साह ने बताया कि यूं तो हमारे देश में कई बलिदानी हुए, स्वतंत्रता सेनानी हुए लेकिन उन सबमें सबसे ऊपर गांधीजी का नाम है. आज का भारत गांधी के सपनों का भारत है, हमें उनके बताये रास्ते पर चलकर अपने भारत को और विकसित करना है. गांधीजी की पुण्यतिथि राष्ट्र के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने का एक पवित्र अवसर है. अहिंसा, सत्य और समानता के प्रति महात्मा गांधी की प्रतिबद्धता हमें अपने सिद्धांतों पर चिंतन करने की याद दिलाती है. मौके पर रिपुसूदन तिवारी, संतोष श्रीवास्तव, विनोद योगी, मोगल यादव, मंटू मधेशिया, मुन्ना श्रीवास्तव, असगर अली सहित कई समाजसेवी थे.