BANKA : भैंसुर, गोतनी व ननद ने महिला को पीटकर किया घायल
कटोरिया नगर पंचायत अंतर्गत खांड़ीपर गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान भैंसुर, गोतनी व ननद ने महिला को बेरहमी से मारपीट कर जख्मी कर दिया.
By AMIT KR SINHA |
May 13, 2026 3:28 PM
कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट :
कटोरिया नगर पंचायत अंतर्गत खांड़ीपर गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान भैंसुर, गोतनी व ननद ने महिला को बेरहमी से मारपीट कर जख्मी कर दिया. मारपीट कांड में खांड़ीपर गांव निवासी भोला यादव की जख्मी पत्नी ललिता देवी को ग्रामीणों के सहयोग से कटोरिया सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक डा देवेंद्र मंडल ने जख्मी महिला का प्राथमिक उपचार किया. घटना के संबंध में जख्मी ललिता देवी ने बताया कि मंगलवार की देर रात्रि भैंसुर लक्ष्मण यादव, गोतनी अनिता देवी व ननद सरिता देवी ने मिलकर लाठी-डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया. महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ चेन्नई में ही रहती है. छह दिनों पूर्व अपने पैतृक गांव खांड़ीपर आई है. यहां उसने देखा कि उसके कमरे का ताला टूटा हुआ है. छठपूजा के दौरान कमरे में रखा बर्तन व आभूषण भी चोरी कर ली गई है. इस संबंध में पूछने पर उक्त लोगों ने सामान निकालने की बात स्वीकार करते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया. घटना के दौरान गांव में शादी कार्यक्रम में डीजे बज रहा था. जिससे उसके चिल्लाने की आवाज भी कोई नहीं सुन पा रहा था. घायल अवस्था में ही वह बेहोश हो गई. कुछ देर बाद होश आने पर वह चहारदिवारी फांद कर बाहर निकली और पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी. फिर उसे कटोरिया सीएचसी में भर्ती कराया गया.
...