अज्ञात ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, ऑटो पलटने से चार लोग जख्मी, दो रेफर
भागलपुर-हंसडीहा सड़क मार्ग पर धौनी स्टेशन मोड़ के समीप शुक्रवार को एक ऑटो के पलटने से उसपर सवार चार यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
By SHUBHASH BAIDYA |
February 27, 2026 8:58 PM
बांका/रजौन. भागलपुर-हंसडीहा सड़क मार्ग पर धौनी स्टेशन मोड़ के समीप शुक्रवार को एक ऑटो के पलटने से उसपर सवार चार यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मियों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन में भर्ती कराया गया. जहां से इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए दो लोगों को बांका सदर अस्पताल रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को एक अज्ञात ट्रक के लापरवाह चालक ने एक ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी. इस घटना के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ऑटो पर सवार उमेश पंडित (72 वर्ष), डमरूधर राउत (50वर्ष), गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दोनों जख्मियों को बेहतर इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि इसी ऑटो पर सवार सिकंदर यादव ग्राम नवाडीह, सत्यनारायण ठाकुर खड़हरा भी जख्मी हुए है.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 4:26 PM
July 6, 2026 3:40 PM
July 6, 2026 3:15 PM
July 6, 2026 2:29 PM
July 6, 2026 1:52 PM
July 6, 2026 12:58 PM
July 6, 2026 12:29 PM
July 6, 2026 11:00 AM
July 6, 2026 9:55 AM
July 6, 2026 9:44 AM
