बाइक के धक्के से अज्ञात वृद्ध की मौत
थाना क्षेत्र गनोरा गांव के समीप रविवार को बाइक के धक्के से 70 वर्षीय एक अज्ञात वृद्ध की मौत हो गयी.
By SHUBHASH BAIDYA |
March 8, 2026 6:47 PM
फुल्लीडुमर. थाना क्षेत्र गनोरा गांव के समीप रविवार को बाइक के धक्के से 70 वर्षीय एक अज्ञात वृद्ध की मौत हो गयी. घटना के बाद बाइक चालक अपनी वाहन को लेकर मौके पर से भागने में सफल रहा. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी फुल्लीडुमर थाना को दिया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी हालत में वृद्ध को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंंद्र फुल्लीडुमर लाया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी वृद्ध की बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बांका रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नही हो पायी है. उधर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने बताया है कि फिलवक्त मृतक की पहचान नही हो पायी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 4:26 PM
July 6, 2026 3:40 PM
July 6, 2026 3:15 PM
July 6, 2026 2:29 PM
July 6, 2026 1:52 PM
July 6, 2026 12:58 PM
July 6, 2026 12:29 PM
July 6, 2026 11:00 AM
July 6, 2026 9:55 AM
July 6, 2026 9:44 AM
