Banka सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक घायल, एक रेफर

कटोरिया-देवघर मुख्य सड़क मार्ग पर देवासी मोड़ के समीप रविवार की अहले सुबह हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

By AMIT KR SINHA | May 3, 2026 10:36 AM

कटोरिया (बांका) दीपक चौधरी की रिपोर्ट :

कटोरिया-देवघर मुख्य सड़क मार्ग पर देवासी मोड़ के समीप रविवार की अहले सुबह हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घायलों में सुईया-बोंड़ा गांव निवासी वकील यादव, बैजू पांडेय और मुरारी यादव शामिल है. गंभीर रूप से जख्मी युवक वकील यादव को कटोरिया पीएससी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया.