शराब समेत बाइक सवार तीन गिरफ्तार
शराब की तस्करी, बिक्री व सेवन के विरुद्ध मद्य निषेध थाना की टीम ने सघन छापेमारी व चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है
By DEEPAK KUMAR CHOUDHARY |
March 12, 2026 6:20 PM
कटोरिया.
शराब की तस्करी, बिक्री व सेवन के विरुद्ध मद्य निषेध थाना की टीम ने सघन छापेमारी व चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में मद्य निषेध थाना की टीम ने जमदाहा ओपी क्षेत्र अंतर्गत गोड्डाजोर गांव के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस क्रम में पांच लीटर शराब के साथ बाइक सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार किए गए लोगों में मनियां गांव निवासी श्यामसुंदर ठाकुर पिता स्व छोटेलाल ठाकुर व सौरभ ठाकुर पिता स्व मंगल ठाकुर व गोड्डाजोर गांव निवासी अखिलेश ठाकुर पिता पुरूषोत्तम ठाकुर शामिल हैं. कार्रवाई का नेतृत्व मद्य निषेध थाना कटोरिया के थानाध्यक्ष जीवश कुमार कर रहे थे. जिसमें अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे. गिरफ्तार आरोपियों को मेडिकल जांच के उपरांत पुलिस अभिरक्षा में बांका जेल भेजा गया....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 4:26 PM
July 6, 2026 3:40 PM
July 6, 2026 3:15 PM
July 6, 2026 2:29 PM
July 6, 2026 1:52 PM
July 6, 2026 12:58 PM
July 6, 2026 12:29 PM
July 6, 2026 11:00 AM
July 6, 2026 9:55 AM
July 6, 2026 9:44 AM
