भूमि विवाद को लेकर मारपीट, तीन गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के परबता गांव में शनिवार की देर शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई.
By SHUBHASH BAIDYA |
March 8, 2026 8:10 PM
बाराहाट. थाना क्षेत्र के परबता गांव में शनिवार की देर शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. जिसमें सुबोध पंडित गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट से बेहतर उपचार के लिए बांका रेफर कर दिया गया. वहीं पीड़ित पक्ष की कुसुम देवी पति सुबोद पंडित ने बाराहाट थाना में लिखित आवेदन देकर छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी. बाराहाट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड में शामिल गोपाल पंडित, महेश पंडित एवं विक्रम पंडित को गिरफ्तार करते हुए रविवार को पुलिस अभिरक्षा में बांका भेज दिया. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 4:26 PM
July 6, 2026 3:40 PM
July 6, 2026 3:15 PM
July 6, 2026 2:29 PM
July 6, 2026 1:52 PM
July 6, 2026 12:58 PM
July 6, 2026 12:29 PM
July 6, 2026 11:00 AM
July 6, 2026 9:55 AM
July 6, 2026 9:44 AM
