तीन फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
तीन फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
By SHUBHASH BAIDYA |
March 7, 2026 7:19 PM
थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विभिन्न गांवों में चली छापेमारी, कोर्ट से जारी इस्तेहार के आरोपित भी गिरफ्त में
शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने ”समकालीन अभियान” के तहत फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया. पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों और फरार वारंटियों में हड़कंप मच गया. पुलिस टीम ने अलग-अलग गांवों में दबिश देकर तीन आरोपियों को दबोचने में सफलता हासिल की, जिसमें कोर्ट से निर्गत इस्तेहार का वारंटी झालुचक के जवाहर सिंह, भरतशिला से कांड का फरार आरोपित स्मृति कुमार व वारसावाद से एनबीडब्ल्यू वारंटी अरविंद यादव को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि यह छापेमारी अभियान फरार चल रहे अपराधियों व कोर्ट के वारंटियों पर नकेल कसने के लिए चलाया गया था. शनिवार को सभी गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस सुरक्षा के बीच न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया है....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 4:26 PM
July 6, 2026 3:40 PM
July 6, 2026 3:15 PM
July 6, 2026 2:29 PM
July 6, 2026 1:52 PM
July 6, 2026 12:58 PM
July 6, 2026 12:29 PM
July 6, 2026 11:00 AM
July 6, 2026 9:55 AM
July 6, 2026 9:44 AM
