चैत्र नवरात्र से पूर्व नॉनवेज की दुकानों में जमकर हुई खरीदारी

चैत्र नवरात्र से पूर्व नॉनवेज की दुकानों में जमकर खरीदारी

By GOURAV KASHYAP | March 18, 2026 9:00 PM

पंजवारा. चैत्र नवरात्र शुरू होने से एक दिन पूर्व बुधवार को पंजवारा बाजार में नॉनवेज की दुकानों पर जमकर भीड़ उमड़ी. मुर्गा, मटन व मछली की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लगी रही और लोगों ने जमकर खरीदारी की. बताते चलें कि गुरुवार से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो रही है. नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में लोग व्रत रखते हैं व मांसाहार से दूरी बना लेते हैं. इसी कारण बुधवार को लोगों ने पहले ही नॉनवेज की खरीदारी कर ली. दुकानदारों ने बताया कि आम दिनों की तुलना में बिक्री कई गुना अधिक रही व कई दुकानों पर दोपहर तक स्टॉक खत्म होने की स्थिति बन गयी. वहीं, ग्राहकों का कहना था कि नवरात्र के दौरान मांस-मछली नहीं बनता, इसलिए पहले ही खरीदारी कर ली गयी.