अंग प्रदेश गठन की मांग को लेकर निकाली गयी तिरंगा यात्रा

अंग प्रदेश के गठन की मांग को लेकर गणतंत्र दिवस पर पंजवारा में तिरंगा यात्रा निकाली गयी

By GOURAV KASHYAP | January 27, 2026 10:10 PM

पंजवारा. अंग प्रदेश के गठन की मांग को लेकर गणतंत्र दिवस पर पंजवारा में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. तिरंगा यात्रा की शुरुआत संकट मोचन चौक स्थित भगत सिंह गोलंबर से हुई, जो पुरानी बाजार मार्ग होते हुए प्लस टू उच्च विद्यालय पंजवारा तक पहुंची. इस दौरान “अंग प्रदेश हमारा हो” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा. सामाजिक चिंतक जेवियर झा एवं डा. नरेश कुमार प्रियदर्शी ने अंग जनपद के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अंग प्रदेश का गठन क्षेत्र के विकास और पहचान के लिए आवश्यक है. पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए मुरली मनोहर मंजु ने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और प्लास्टिक के उपयोग से बचने की अपील की. वहीं नरेंद्र चौबे ने सनातन संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश दिया. तिरंगा यात्रा में समाजसेवी कुंदन सिंह, पंजवारा मुखिया भोला पासवान एवं महेश मंडल की सक्रिय सहभागिता रही. कार्यक्रम के समापन पर उच्च विद्यालय पंजवारा में जिला परिषद सदस्य नीलम सिंह ने पौधरोपण किया. इस अवसर पर पर्यावरण प्रहरी अमिताभ मिश्रा ने अंधाधुंध वृक्ष कटाई पर चिंता जताई, जबकि सनातन प्रचारक एवं योग शिक्षक आशुतोष सिंह ने सनातन संस्कृति को अपनाने पर बल दिया. नवगछिया (भागलपुर) से आये रुपेश झा ने इस आंदोलन को आगे बढ़ाने की बात कही. तिरंगा यात्रा में अनिल कुमार झा, नीरज कुमार झा, सुधीर यादव, प्रणव झा, मंतोष सिंह, धन्नजय मांझी, पप्पू भगत, बालमुकुंद ठाकुर सहित बड़ी संख्या में स्वच्छता कर्मी एवं स्थानीय लोग शामिल हुए. लोगों ने इसे अंग प्रदेश आंदोलन के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया.