BANKA : छापेमारी में दो वारंटी गिरफ्तार

जयपुर थाना अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने पुलिस बलों के साथ रविवार की रात्रि फरार वारंटी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया.

By AMIT KR SINHA | May 11, 2026 11:12 AM

जयपुर (बांका) से लक्ष्मण कुमार मंटू की रिपोर्ट :

जयपुर थाना अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने पुलिस बलों के साथ रविवार की रात्रि फरार वारंटी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. इस क्रम में तेलियाडीह गांव से दो फरार वारंटी को गिरफ्तार किया गया. जिसमें शंकर शर्मा व उसका पुत्र निलेश शर्मा शामिल हैं. गिरफ्तार दोनों वारंटी को पुलिस अभिरक्षा में बांका कोर्ट भेज दिया गया. गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध बांका कोर्ट द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था.