वृद्ध को कुल्हाड़ी व लाठी-डंडे से हमला कर किया घायल
कटोरिया प्रखंड अंतर्गत जमदाहा ओपी अंतर्गत जमुआ गांव में मामूली विवाद में ही 65 वर्षीय वृद्ध को कुल्हाड़ी व लाठी-डंडे से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.
By SHUBHASH BAIDYA |
June 1, 2026 5:47 PM
जख्मी वृद्ध को बांका से मायागंज अस्पताल किया गया रेफर
कटोरिया. कटोरिया प्रखंड अंतर्गत जमदाहा ओपी अंतर्गत जमुआ गांव में मामूली विवाद में ही 65 वर्षीय वृद्ध को कुल्हाड़ी व लाठी-डंडे से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. मारपीट कांड में जमुआ गांव निवासी स्व हरि यादव के जख्मी पुत्र कुलदीप यादव (65 वर्ष) को परिजनों के सहयोग से कटोरिया सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल बांका रेफर किया गया. बांका से भी उसे मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार, पड़ोसी के कुत्ता को पत्थर से मारकर भगाने को लेकर हुए विवाद में ही कुलदीप यादव को मारपीट कर जख्मी कर दिया. गांव के ही किरानी यादव, अनिता देवी, अजीत कुमार आदि पर मारपीट का आरोप लगाया गया है. जमदाहा ओपी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 4:26 PM
July 6, 2026 3:40 PM
July 6, 2026 3:15 PM
July 6, 2026 2:29 PM
July 6, 2026 1:52 PM
July 6, 2026 12:58 PM
July 6, 2026 12:29 PM
July 6, 2026 11:00 AM
July 6, 2026 9:55 AM
July 6, 2026 9:44 AM
