BANKA : जनगणना कार्य को लेकर बीडीओ ने किया किट का वितरण

प्रखंड अंतर्गत जनगणना कार्य को लेकर जनगणना प्रवेक्षक को सफलता पूर्वक कार्य संपादन हेतु चार्ज अधिकारी सह बीडीओ अरविंद कुमार द्वारा किट का वितरण किया गया.

By AMIT KR SINHA | May 12, 2026 3:56 PM

धोरैया (बांका) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट :

प्रखंड अंतर्गत जनगणना कार्य को लेकर जनगणना प्रवेक्षक को सफलता पूर्वक कार्य संपादन हेतु चार्ज अधिकारी सह बीडीओ अरविंद कुमार द्वारा किट का वितरण किया गया. बीडीओ ने बताया कि यह जनगणना कार्य का प्रथम चरण 2 मई से 31 मई के मध्य पूर्ण किया जाना है. विदित हो कि अभी तक प्रखंड में लगभग 10 प्रतिशत ही ऑनलाइन एंट्री हुआ है जबकि काम 40 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो चुका है.बीडीओ ने कहा कि सभी प्रगणक अधिक से अधिक ऑनलाइन ऐप पर ही कार्य संपादन सुनिश्चित करें ताकि प्रखण्ड और जिला का प्रगति बढ़ता रहे. उन्होंने कहा कि जनगणना से जनकल्याण सरकार का लक्ष्य है, अतः सभी प्रगणक और प्रवेक्षक यह सुनिश्चित कर लेंगे कि डाटा सही हो और कोई भी घर छूटे नहीं.