ताड़ का फल काटने के दौरान किशोर की कटी अंगुली, रेफर

ताड़ का फल काटने के दौरान किशोर की कटी अंगुली, रेफर

By Prabhat Khabar News Desk | June 2, 2024 11:59 PM

अमरपुर. थाना क्षेत्र के गंगापुर गढ़ैल गांव में ताड़ का फल काटने के दौरान दबिया से 16 वर्षीय एक किशोर की अंगुली कट गयी. जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी संजय मंडल का पुत्र संतोष कुमार रविवार को अपने घर के समीप ताड़ का फल काट रहा था. तभी दबिया अनियंत्रित होकर उनकी हथेली पर लग गयी. परिजनों की मदद से जख्मी किशोर को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां डॉ अपुर्व अमन सिंह के द्वारा जख्मी किशोर का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. चिकित्सक ने बताया कि घटना में किशोर की एक अंगुली पूरी तरह कट गयी है. मूंग की फसल चराने के विवाद में मारपीट रजौन. प्रखंड क्षेत्र के कटियामा गांव में मूंग की फसल बकरी के द्वारा चराने की घटना पर बीबी नूरजहां के साथ उनके ही गोतिया ने मारपीट कर जख्मी कर दिया. जख्मी महिला का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. घटना को लेकर पीड़िता ने अपने ही गोतिया इब्राहिम व मो. शरीफ पर जबरन गाली- गलौज एवं मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाते हुए रजौन थाना में आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है