एसपी ने बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण, कराया मॉक ड्रिल

एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने मंगलवार को पुलिस लाइन अवस्थित बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया. साथ ही प्रशिक्षण मैदान में पहुंचकर अपने सामने प्रशिक्षु सिपाहियों से मॉक ड्रिल भी कराया.

By BIBHANSHU KUMAR | April 28, 2026 10:20 PM

बांका. एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने मंगलवार को पुलिस लाइन अवस्थित बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया. साथ ही प्रशिक्षण मैदान में पहुंचकर अपने सामने प्रशिक्षु सिपाहियों से मॉक ड्रिल भी कराया. एसपी ने इस दौरान प्रशिक्षण व्यवस्था और प्रशिक्षुओं की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने विशेष रूप से सभी प्रशिक्षुओं से मॉक ड्रिल का अभ्यास कराया, ताकि गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण की जानकारी मिल सके. उन्होंने प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण करते हुए यहां मौजूद कमियों में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं और अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम सिपाहियों के लिए अति आवश्यक है. यहां एक-एक बातें, जो सिखायी जा रही है, वह आपके कर्तव्य के दौरान काम आयेगा. आप जितने दक्षतापूर्ण और एकाग्र होकर प्रशिक्षण में दी गयी जानकारी को आत्मसात करेंगे उतना ही अधिक आप कर्तव्य के प्रति साहसिक बनेंगे. कहा कि बेहतर ढंग से इस प्रशिक्षण को पूरा करें ताकि आप जनता की सेवा के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें. मौक पर साइबर डीएसपी अनुपेश नारायण, डीएसपी रक्षित कृष्ण प्रसाद सहित अन्य प्रशिक्षकगण मौजूद थे.