पुत्र ने अपने वृद्ध पिता को पीटकर किया जख्मी, रेफर
थाना क्षेत्र के सुलतानपुर पंचायत अंतर्गत सुरिहारी गांव में एक कलयुगी पुत्र ने अपने वृद्ध पिता को पीटकर जख्मी कर दिया.
By SHUBHASH BAIDYA |
February 1, 2026 7:06 PM
अमरपुर. थाना क्षेत्र के सुलतानपुर पंचायत अंतर्गत सुरिहारी गांव में एक कलयुगी पुत्र ने अपने वृद्ध पिता को पीटकर जख्मी कर दिया. जख्मी महेशानंद ठाकुर का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया. चिकित्सक ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी के बड़े पुत्र मिथिलेश ठाकुर ने बताया कि उनके पिता हाल ही में धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरो चलना विद्यालय से शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं. उनका छोटा भाई निलेश ठाकुर का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है और वह आये दिन उनके पिता से पैसों की मांग करते हुए उन्हें प्रताड़ित करते रहता है. रविवार की सुबह पुनः छोटा भाई पिता से पैसे की मांग करने लगा. जिसका विरोध करने पर छोटे भाई ने लाठी व डंडे से प्रहार कर पिता को जख्मी कर दिया.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 4:26 PM
July 6, 2026 3:40 PM
July 6, 2026 3:15 PM
July 6, 2026 2:29 PM
July 6, 2026 1:52 PM
July 6, 2026 12:58 PM
July 6, 2026 12:29 PM
July 6, 2026 11:00 AM
July 6, 2026 9:55 AM
July 6, 2026 9:44 AM
