124 रन का लक्ष्य, 8.3 ओवर में जीत और फिर मना जश्न, एसके वसीम 11 नयाडीह ने रचा इतिहास

SK Wasim Nayadih Champion: महज 24 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एसके वसीम 11 नयाडीह ने 8.3 ओवर में जीत दर्ज कर इतिहास रच दि. FRA डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी के साथ होंडा एक्टिवा भी जीती.

By AMIT KR SINHA | June 23, 2026 3:38 PM

बौसी, (बांका) से संजीव पाठक की रिपोर्ट

SK Wasim Nayadih Champion:बंशीपुर मैदान में आयोजित एफआरए इंजीनियर्स डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार बन गया. दो दिनों तक चले इस भव्य नॉकआउट टूर्नामेंट में 16 टीमों के बीच हुए कड़े मुकाबलों के बाद एसके वसीम 11 नयाडीह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया. फाइनल में टीम ने तेतरिया एकादश को हराकर इतिहास रच दिया और चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया.

मुख्य बातें

तेतरिया ने बनाया 124 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर

देर रात खेले गए फाइनल मुकाबले में तेतरिया एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम ने निर्धारित 10 ओवर में दमदार बल्लेबाजी करते हुए 124 रन का मजबूत स्कोर खड़ाकिया.बड़े लक्ष्य को देखते हुए मैदान में मौजूद दर्शकों को रोमांचक मुकाबले की उम्मीद थी.

नयाडीह की तूफानी बल्लेबाजी ने पलट दिया मैच

125 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसके वसीम 11 नयाडीह की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया. बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ शॉट्स लगाते हुए तेतरिया के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया. नतीजा यह रहा कि टीम ने सिर्फ 8.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और शानदार जीत दर्ज कर ली. इस जीत के साथ मैदान में मौजूद खिलाड़ियों और समर्थकों के बीच जश्न का माहौल बन गया.

SK Wasim Nayadih Champion:आफताब बने फाइनल के हीरो

फाइनल मुकाबले में चार महत्वपूर्ण विकेट झटकने वाले आफताब को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया. उनकी घातक गेंदबाजी ने तेतरिया एकादश को बड़ा स्कोर बनाने से रोकने में अहम भूमिका निभाई. वहीं पूरे टूर्नामेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले उत्तम झा को ‘सर्वश्रेष्ठगेंदबाज’ और अनुभव सिंह चटनी को ‘सर्वश्रेष्ठबल्लेबाज’ का पुरस्कार प्रदान किया गया.

विजेता को होंडा एक्टिवा, उपविजेता को 40 हजार रुपये

124 रन का लक्ष्य, 8. 3 ओवर में जीत और फिर मना जश्न, एसके वसीम 11 नयाडीह ने रचा इतिहास 2

टूर्नामेंट के विजेता एसके वसीम 11 नयाडीह को मुख्य पुरस्कार के रूप में होंडा एक्टिवा प्रदान की गई. वहीं उपविजेता तेतरिया एकादश को 40 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया. इसके अलावा दोनों टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और सम्मान पत्र भी दिए गए.

राहुल दत्ता बने टूर्नामेंट के सबसे बड़े सितारे

पूरे टूर्नामेंट में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से छाए रहे राहुल दत्ता को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ चुना गया. राहुल ने टूर्नामेंट में 193 रन बनाए और एक विकेट भी हासिल किया. उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें पुरस्कार स्वरूप 32 इंच का सैमसंग एलईडी टीवी प्रदान किया गया.

युवाओं की प्रतिभा ने जीता दिल

टूर्नामेंट के निदेशक अफरोज अंसारी ने आयोजन की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने आयोजन की सफलता का श्रेय रियाज अंसारी, मो. सलीम अंसारी और बंशीपुर यूथ कमेटी के सभी सदस्यों को दिया.

क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने इस प्रतियोगिता को हाल के वर्षों का सबसे भव्य और रोमांचक क्रिकेट आयोजन बताते हुए इसके सफल आयोजन की सराहना की.

ये भी पढ़े: बांका ITI के 30 प्रशिक्षुओं ने रचा नया इतिहास, देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में हुआ चयन