चार संदिग्ध युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया
पंजवारा पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर चार युवकों को हिरासत में लिया है
By GOURAV KASHYAP |
April 13, 2026 9:39 PM
पंजवारा. पंजवारा पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर चार युवकों को हिरासत में लिया है. जानकारी के अनुसार रविवार की रात पुलिस गश्ती के दौरान बैदाचक के समीप चार युवक संदिग्ध अवस्था में घूमते पाये गये. पुलिस को देखते ही सभी युवक भागने लगे, जिन्हें सशस्त्र बल की मदद से पकड़ लिया गया. पूछताछ में युवकों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया. पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में पूर्व में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, ऐसे में एहतियातन सभी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 128 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए सोमवार को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया है.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 4:26 PM
July 6, 2026 3:40 PM
July 6, 2026 3:15 PM
July 6, 2026 2:29 PM
July 6, 2026 1:52 PM
July 6, 2026 12:58 PM
July 6, 2026 12:29 PM
July 6, 2026 11:00 AM
July 6, 2026 9:55 AM
July 6, 2026 9:44 AM
