पत्नी की शिकायत पर शराबी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सुईया थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार झा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस बलों के साथ बेलागढ़ा गांव पहुंचकर शराबी पति कोल्हो पुझार पिता सुरेंद्र पुझार को गिरफ्तार कर लिया
By SHUBHASH BAIDYA |
May 28, 2026 5:25 PM
-अस्पताल में मेडिकल जांच कराकर आरोपी को भेजा बांका कोर्ट कटोरिया (बांका). सुईया थाना की पुलिस टीम ने गुरूवार को धनुवसार पंचायत के बेलागढ़ा गांव से शराब के नशे में उत्पात मचा रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया. उसके विरूद्ध पत्नी ने ही थाना को फोन कर शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें हमेशा शराब के नशे में गाली-गलौज व मारपीट करने की बात कही थी. सुईया थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार झा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस बलों के साथ बेलागढ़ा गांव पहुंचकर शराबी पति कोल्हो पुझार पिता सुरेंद्र पुझार को गिरफ्तार कर लिया. ब्रेथ एनलाइजर मशीन से जांच व कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल चेकअप कराकर उसके विरूद्ध सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया. फिर उसे पुलिस अभिरक्षा में बांका कोर्ट भेज दिया.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 4:26 PM
July 6, 2026 3:40 PM
July 6, 2026 3:15 PM
July 6, 2026 2:29 PM
July 6, 2026 1:52 PM
July 6, 2026 12:58 PM
July 6, 2026 12:29 PM
July 6, 2026 11:00 AM
July 6, 2026 9:55 AM
July 6, 2026 9:44 AM
