चार शराबी व एक वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बीती देर रात बाराहाट पुलिस ने देधरा गांव में नशे की हालत में हंगामा कर रहे चार युवकों को स्थानीय लोगों की सूचना पर हिरासत में लिया
By SHUBHASH BAIDYA |
February 15, 2026 6:52 PM
बाराहाट
. बीती देर रात बाराहाट पुलिस ने देधरा गांव में नशे की हालत में हंगामा कर रहे चार युवकों को स्थानीय लोगों की सूचना पर हिरासत में लिया. सभी युवकों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बाराहाट में चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसमें अत्यधिक शराब सेवन की पुष्टि हुई. इसके बाद मामला दर्ज करते हुए रविवार को सभी को पुलिस अभिरक्षा में बांका भेज दिया गया. गिरफ्तार युवकों में देधरा गांव के विकास कुमार, आशीष कुमार, गोगली कुमार व रजौन थाना क्षेत्र के जीतनगर गांव के रोहित कुमार शामिल हैं. इसी क्रम में पुलिस ने नयाडीह गांव से टूनटून चौधरी को न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया. उसे भी रविवार को जेल भेज दिया गया....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 4:26 PM
July 6, 2026 3:40 PM
July 6, 2026 3:15 PM
July 6, 2026 2:29 PM
July 6, 2026 1:52 PM
July 6, 2026 12:58 PM
July 6, 2026 12:29 PM
July 6, 2026 11:00 AM
July 6, 2026 9:55 AM
July 6, 2026 9:44 AM
