पंजवारा पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी को किया गिरफ्तार

समकालीन अभियान में पंजवारा पुलिस ने एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया

By GOURAV KASHYAP | February 15, 2026 6:38 PM

पंजवारा. समकालीन अभियान में पंजवारा पुलिस ने एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया. पंजवारा थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के रामकोल निवासी मिस्टर यादव पिता सरगुन यादव के विरुद्ध सक्षम न्यायालय से गैर जमानतीय वारंट जारी हुआ था, जिसके आलोक में उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया.