पैक्स अध्यक्षों ने समस्याओं को ले बेलहर विधायक को सौंपा ज्ञापन

पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह व श्रीनारायण शर्मा सलील ने बेलहर विधायक मनेाज यादव के आवास पर मिलकर सहकारी समितियों से जुड़ी समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा.

By SHUBHASH BAIDYA | February 8, 2026 7:08 PM

बांका. पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह व श्रीनारायण शर्मा सलील ने रविवार को बेलहर विधायक मनेाज यादव के आवास पर मिलकर सहकारी समितियों से जुड़ी समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन उन्हें सौंपा और निदान के लिए आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया. पैक्स अध्यक्षों ने ज्ञापन के माध्यम से सूबे की सरकार से प्रमुख मांग और इससे जुड़े प्रश्न किये. प्रमुख रूप से एफआरके के अनियमित व विलंबित आपूर्ति के कारण समितियों पर पड़े वाले अतिरिक्त ब्याज से बिहार सरकार मुक्त करे, सीसी ऋण से बिहार सरकार समिति को मुक्त करे, हाथलन, परिवहन एवं मीलिंग शुल्क वर्तमान बाजार दर के अनुरूप संशोधित करे, किसानों की सूची समितियों को उपलब्ध कराया जाय, अन्य जनप्रतिनिधियों की तरह अध्यक्षों को शस्त्र की अनुज्ञप्ति प्रदान करे, कृषि विभाग के उत्पादन आकलन बिना भेदभाव सुनिश्चित किया जाय, चावल कुटाई के लिए समिति से तीन मिलर का प्रस्ताव ग्रहण किया जाय और उसमें से एक को स्वीकृति दी जाय सहित अन्य मांग शामिल है. विधायक ने आश्वासन दिया कि उनकी मांग को सरकार तक पहुंचाया जायेगा.