वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
वाहन चेकिंग के दौरान चालक से जब बाइक के कागजात की मांग की गयी
By SHUBHASH BAIDYA |
April 3, 2025 8:38 PM
धोरैया. धनकुंड पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के देवैया मोड़ के पास से वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की एक बाइक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. धराया गया व्यक्ति बाराहाट थाना क्षेत्र के पनिया गांव निवासी मोहम्मद शाहजहां है. थानाध्यक्ष छोटू कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान चालक से जब बाइक के कागजात की मांग की गयी तो वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया. छानबीन में पता चला कि चोरी की बाइक अमरपुर थाना क्षेत्र के इंग्लिश मोड़ के पास से वर्ष 2020 में ही चोरी हुई थी. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संदर्भ में थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया है.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 4:26 PM
July 6, 2026 3:40 PM
July 6, 2026 3:15 PM
July 6, 2026 2:29 PM
July 6, 2026 1:52 PM
July 6, 2026 12:58 PM
July 6, 2026 12:29 PM
July 6, 2026 11:00 AM
July 6, 2026 9:55 AM
July 6, 2026 9:44 AM
