लाठी डंडे से मारकर कर हत्या, दो नामजद आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
धनकुंड थाना क्षेत्र के पचरुख्खी नहर पुल के नीचे से धनकुंड पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है. शव की पहचान पचरुख्खी गांव निवासी 40 वर्षीय बबलू सिंह के रूप में की गयी है.
धोरैया(बांका).धनकुंड थाना क्षेत्र के पचरुख्खी नहर पुल के नीचे से धनकुंड पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है. शव की पहचान पचरुख्खी गांव निवासी 40 वर्षीय बबलू सिंह के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि उसकी हत्या लाठी डंडे से पीट-पिटकर दी गयी. पुलिस ने शव को गांव के समीप नहर स्थित पुल के नीचे से बरामद किया. शव कीचड़ में गोता हुआ पाया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह मृतक का भाई रामधनी सिंह मवेशी लेकर चराने नहर की ओर जा रहा था. इसी दौरान उसकी नजर पुल के नीचे कीचड़ में गोते हुए एक व्यक्ति पर गयी. हो-हल्ला होने के बाद सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला. जिसकी पहचान बबलू सिंह के रूप में की गयी. वहीं बबलू सिंह का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गयी. सूचना मिलने पर धनकुंड थानाध्यक्ष मंटू कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा मामले की तहकीकात की. इसको लेकर पुलिस ने आसपास के चार लोगों को भी हिरासत में पूछताछ के लिए लिया. वहीं सूचना पर बौंसी पुलिस अनुमंडल की एसडीपीओ अर्चना कुमारी, रजौन सर्किल इंस्पेक्टर रंजीत कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा मामले की छानबीन की. वहीं सूचना पर डॉग स्क्वायड टीम, एफएसएल टीम तथा टेक्निकल सेल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है. इसमें पचरुखी गांव के रुदल यादव तथा सरगुन यादव शामिल हैं. इधर घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. गांव में भी दहशत का माहौल कायम है. मृतक की पत्नी ने दर्ज करायी प्राथमिकी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
