ग्राहक के खाते से पैसे की हेराफेरी, पीड़िता ने किया हंगामा

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटेली मोड़ स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र पर शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया.

By SHUBHASH BAIDYA | February 20, 2026 8:07 PM

बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटेली मोड़ स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र पर शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया. बताया जा रहा है कि उक्त ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक द्वारा बगल गांव की एक महिला के खाते से गत दिनों लाखों रुपये की हेराफेरी कर ली गयी है. हाल के दिनों में उक्त महिला जब अपने खाते से जमा पैसे की निकासी के लिए बैंक गयी, तो पता चला कि उनके खाते में पैसा नहीं है. इसके बाद ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंचकर महिला व उसके परिजनों ने जमकर हंगामा किया. हालांकि कुछ देर बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि आदि पहुंचे और महिला को शांत करते हुए ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक द्वारा की गयी हेराफेरी के रुपये को जल्द वापस करने की बात कही. जिसके बाद महिला व उसके परिजन शांत हुए.