मोबाइल दुकानदार को सर्प ने डंसा, रेफर
मोबाइल दुकानदार को सर्प ने डंसा, रेफर
By Prabhat Khabar News Desk |
June 16, 2024 11:56 PM
शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर बाजार के एक मोबाइल दुकानदार को विषैला सर्प ने डंस लिया. जानकारी के अनुसार मिर्जापुर बाजार में मोबाइल के दुकान में एक बिशैला सांप घुस गया था, लेकिन दुकानदार की नजर उस पर नहीं पड़ी थी. जब दुकानदार छब्बु कुमार अपने दुकान में बैठकर मोबाइल रिपेयरिंग का काम कर रहा था तो इसी बीच सर्प ने उसे डंस लिया. घटना के बाद आनन-फानन में दुकानदार को इलाज के लिये सीएचसी शंभुगंज में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद भागलपुर रेफर कर दिया.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 4:26 PM
July 6, 2026 3:40 PM
July 6, 2026 3:15 PM
July 6, 2026 2:29 PM
July 6, 2026 1:52 PM
July 6, 2026 12:58 PM
July 6, 2026 12:29 PM
July 6, 2026 11:00 AM
July 6, 2026 9:55 AM
July 6, 2026 9:44 AM
