Banka News महुआ पेड़ से गिरकर अधेड़ गंभीर रूप से हुए घायल
मथुरा गांव निवासी रूपचंद यादव के 50 वर्षीय जख्मी पुत्र नारायण यादव को परिजनों ने गंभीर हालत में कटोरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.
By VINOD RAO |
June 3, 2026 5:43 PM
Banka News कटोरिया (बांका).
आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मथुरा गांव के बगल स्थित जंगल में महुआ पेड़ से गिरकर एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए. मथुरा गांव निवासी रूपचंद यादव के 50 वर्षीय जख्मी पुत्र नारायण यादव को परिजनों ने गंभीर हालत में कटोरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.जख्मी का टूटा हाथ और पेड़
कटोरिया सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार के नेतृत्व में मेडिकल टीम द्वारा जख्मी का प्राथमिक उपचार हुआ. जख्मी नारायण यादव के एक हाथ और एक पैर की हड्डी बुरी तरह से टूट गई है. कटोरिया सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को बेहतर इलाज को लेकर सदर अस्पताल देवघर रेफर किया गया है.महुआ का फल तोड़ने में हुई घटना
प्राप्त जानकारी के अनुसार नारायण यादव महुआ का फल तोड़ने पेड़ पर चढ़ा था. पेड़ की टहनी पर असंतुलित होकर वह सीधे जमीन पर गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 4:26 PM
July 6, 2026 3:40 PM
July 6, 2026 3:15 PM
July 6, 2026 2:29 PM
July 6, 2026 1:52 PM
July 6, 2026 12:58 PM
July 6, 2026 12:29 PM
July 6, 2026 11:00 AM
July 6, 2026 9:55 AM
July 6, 2026 9:44 AM
