शंभुगंज में चार धाम गौ सेवा समिति के सैकड़ों लोग बने सदस्य

प्रखंड क्षेत्र के खजुरीडीह गांव के जगेश्वर नाथ महादेव मंदिर के समीप 21 अप्रैल से होने वाली श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के अवसर यज्ञ समिति के सदस्य सहित सैकड़ों लोगों ने चार धाम गौ सेवा समिति की सदस्यता ग्रहण किये.

By SHUBHASH BAIDYA | March 20, 2026 7:12 PM

शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र के खजुरीडीह गांव के जगेश्वर नाथ महादेव मंदिर के समीप 21 अप्रैल से होने वाली श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के अवसर यज्ञ समिति के सदस्य सहित सैकड़ों लोगों ने चार धाम गौ सेवा समिति की सदस्यता ग्रहण किये. राष्ट्रीय संत याज्ञिक सम्राट क्रांतिकारी नागा बाबा जी महाराज द्वारा सभी उपस्थित लोगों को संकल्प करायें कि हम सभी चार धाम गौ सेवा समिति के सदस्य गौ माता की रक्षा के साथ-साथ गौ सेवा करते रहेंगे. उपस्थित सदस्यों द्वारा गौ माता की जयकारा लगायी गयी.