आमजनों की समस्याओं को सुन किया समाधान
बिहार सरकार के सात निश्चय-3 अंतर्गत सातवें निश्चय सबका सम्मान-जीवन आसान के उद्देश्य से सोमवार को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मिनी सभागार में आमजनों की समस्याओं की सुनवायी की गयी
By SHUBHASH BAIDYA |
April 27, 2026 8:02 PM
बांका
. बिहार सरकार के सात निश्चय-3 अंतर्गत सातवें निश्चय सबका सम्मान-जीवन आसान के उद्देश्य से सोमवार को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मिनी सभागार में आमजनों की समस्याओं की सुनवायी की गयी. इस दौरान प्राप्त शिकायतों के निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये. साथ ही जिले के सभी जिला स्तरीय व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में रहकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं. कई मामलों का समाधान तत्काल किया गया. जबकि शेष प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है. जिला पदाधिकारी द्वारा सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं कि वे निर्धारित दोनों कार्य दिवस में अनिवार्य रूप से अपने कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे एवं जनसमस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 4:26 PM
July 6, 2026 3:40 PM
July 6, 2026 3:15 PM
July 6, 2026 2:29 PM
July 6, 2026 1:52 PM
July 6, 2026 12:58 PM
July 6, 2026 12:29 PM
July 6, 2026 11:00 AM
July 6, 2026 9:55 AM
July 6, 2026 9:44 AM
