जमीन विवाद को ले मारपीट, महिला समेत दो जख्मी

विदनचक मुहल्ले में शनिवार को जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट में दो लोग जख्मी हो गये.

By MANISH KUMAR | June 13, 2026 12:56 PM

अमरपुर (बांका) से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट :

अमरपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 विदनचक मुहल्ले में शनिवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष से महिला समेत दो लोग जख्मी हो गया. जख्मी प्रकाश साह का पुत्र सुरेन्द्र कुमार तथा उनकी चाची मनोज साह की पत्नी शीला देवी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया. मामले को लेकर जख्मी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि उनके पड़ोसी विकास साह से उनका 30 डीसमल जमीन का विवाद चल रहा था जिसको लेकर उन्होंने सीओ के जनता दरबार में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी.

सीओ के जनता दरबार में जमीन की दस्तावेजों की हुई थी जांच

सीओ के जनता दरबार में जमीन की दस्तावेजों की जांच कर फैसला उनके पक्ष में दे दिया. पड़ोसी विकास साह शनिवार की सुबह जबरन उनकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से कुछ सामग्री रख दिया, जब उन्होंने सामग्री रखने का विरोध किया तो उनका पड़ोसी विकास साह, मंदेश्वर साह, पारस कुमार, मिथुन कुमार, अमरेन्द्र कुमार, मैनेजर साह लाठी डंडे से प्रहार करते हुए उन्हें जख्मी कर दिया. शोर सुनकर जब उनकी चाची शीला देवी बीच-बचाव करने आई तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटकर जख्मी कर दिया.मामले को लेकर जख्मी ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.