जीविका सीएम ने डीएम से मांगा न्याय

रामपुर दाढ़ी की जीविका सीएम चांदनी कुमारी ने डीएम को लिखित आवेदन देकर शंभुगंज जीविका डीपीएम पर मनमानी का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है.

By SHUBHASH BAIDYA | February 25, 2026 6:48 PM

बांका. शंभुगंज प्रखंड के पकरिया पंचायत अंतर्गत रामपुर दाढ़ी की जीविका सीएम चांदनी कुमारी ने डीएम को लिखित आवेदन देकर शंभुगंज जीविका डीपीएम पर मनमानी का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है. चांदनी ने कहा कि वह विगत आठ वर्षों मेहनत करते हुए 270 महिलाओं को समूह से जोड़ चुकी हैं. वह काफी ईमानदारी के साथ इस कार्य को निर्वहन करती आ रही हैं, लेकिन कुछ दिनों से शंभुगंज बीपीएम द्वारा परेशान किया जा रहा है. विभिन्न योजनाओं में पैसे की मांग की जा रही है़ न देने पर मेरे विरुद्ध कुछ जीविका दीदी को भड़काते रहते हैं. जिसका परिणाम है कि 28 जनवरी को को शंभुगंज सीएलएफ की मीटिंग में सीएनआरपी शांति कुमारी द्वारा उनके साथ दुर्रव्यवहार, गाली-गलौज व अमर्यादित भाषा का उपयोग किया गया. बार-बार बीपीएम द्वारा मुझे हटाने की बात की जाती है, जिससे वह काफी आहत हैं. इसीलिए उन्होंने इसकी जांच कराते हुए मुझे इंसाफ दिलाने का अनुरोध किया है. इधर बीपीएम की ओर से बताया गया कि आरोप बेबुनियाद है.