सुईया क्षेत्र में जंगली गीदड़ का आतंक, हमले से दादा-पोता व एक महिला गंभीर रूप से हुई घायल

Jackal Attack in Banka : बांका के सुईया क्षेत्र में जंगली गीदड़ों के हमले से दहशत फैल गई है. गीदड़ों ने दादा-पोते समेत तीन ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया.

By AMIT KR SINHA | June 20, 2026 1:29 PM

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट :

Jackal Attack in Banka : सुईया क्षेत्र के हथियापाथर व डुमरिया गांव में जंगली गीदड़ के आतंक से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है. गीदड़ ने हथियापाथर गांव में घर के बरामदे पर सोए दादा व पोता पर हमला कर लहुलूहान कर दिया. डुमरिया गांव में शौच के लिए गई एक वृद्ध महिला को भी काटकर जख्मी कर दिया. घायलों को इलाज सीएचसी में कराया.जंगली क्षेत्र से गांव में घुसे गीदड़ ने दादा व पोता एवं एक वृद्ध महिला को काटकर लहुलूहान कर दिया.

घर के बरामदे पर सोए थे दादा व पोता

हथियापाथर गांव में घर के बरामदे पर सोए दादा व पोता पर जंगली गीदड़ ने हमला कर जख्मी कर दिया. जिससे 85वर्षीय वृद्ध छोटू मियां एवं उसका 19वर्षीय पोता मो फिरोज गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जख्मी दादा व पोता को परिजनों ने कटोरिया अस्पताल में भर्ती कराया. जहां मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया.

शौच को गई महिला को किया लहुलूहान

सुईया थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में शौच के लिए मकई खेत की तरफ गई एक वृद्ध महिला को भी जंगली गीदड़ ने काटकर जख्मी कर दिया. डुमरिया गांव निवासी सकूर अंसारी की 60वर्षीया पत्नी जुलेखा खातून का कटोरिया अस्पताल में प्राथमिक उपचार हुआ.

पटना: प्रदर्शन करते हुए डाकबंगला चौराहे पर पहुंचे चौकीदार. पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोका. इलाके में सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती.

Jackal Attack in Banka : गीदड़ों के खौफ से दहशत

ग्रामीणों का कहना है कि देर रात्रि के समय जंगली क्षेत्र से जंगली गीदड़ों का झुंड ग्रामीण इलाके में पहुंच जाता है. रात्रि में घर के बाहर सोने वाले लोगों व अहले सुबह खेत की तरफ घूमने वाले लोगों को गीदड़ का झुंड परेशान कर रहा है. जंगली गीदड़ों के खौफ से ग्रामीण क्षेत्र में दहशत कायम है.

वन विभाग से नियंत्रण की मांग

सुईया इलाके में लोग शाम ढलने के बाद घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं. प्रभावित गांवों के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं वन विभाग से आंतकी गीदड़ के झुंड को पकड़ने या इसके नियंत्रण की मांग की है. ताकि लोग सुकून के साथ गांवों में रह सकें.

READ ALSOबिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें