आठवें दिन की इंटरमीडिएट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

इंटरमीडिएट परीक्षा के आठवें दिन बुधवार को प्रखंड के पांच परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों पाली की परीक्षा संपन्न हुई.

By SHUBHASH BAIDYA | February 11, 2026 7:31 PM

बाराहाट. इंटरमीडिएट परीक्षा के आठवें दिन बुधवार को प्रखंड के पांच परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों पाली की परीक्षा संपन्न हुई. रामेश्वर भेरो राधिका इटर स्तरीय विद्यालय पथरा, डा हरिहर चौधरी इंटर स्तरीय विद्यालय बाराहाट, सूर्य नारायण सिंह इंटरस्तरीय विद्यालय बाराहाट, इंटर स्तरीय विद्यालय मिर्जापुर एवं बीएन झा इंटर स्तरीय विद्यालय कमलपुर विद्यालय में दोनो पाली में शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न हुई. किसी भी केंद्रों से किसी भी छात्र के निष्कासन की कोई सूचना नहीं है.