हीटवेव की चपेट में आया दस माह का मासूम, अस्पताल मे भर्ती

Heatwave Impact Infant Banka : कटोरिया में भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में आने से 10 माह के मासूम की हालत बिगड़ गई, जिसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया.

By AMIT KR SINHA | June 20, 2026 4:46 PM

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट :

Heatwave Impact Infant Banka : कटोरिया व चांदन प्रखंड क्षेत्र में प्रचंड धूप व उमस भरी गर्मी से सभी उम्र के लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है. लोग हीटवेव की चपेट में आकर बीमार हो रहे हैं. हीटवेव के कारण तेज बुधार, पेट दर्द, दस्त, उल्टी, कमजोरी, चक्कर आना जैसी समस्याओं को लेकर लोग अस्पताल भी पहुंच रहे हैं. लोग हीटवेव की चपेट में आकर बीमार भी हो रहे हैं. शनिवार को दस माह के एक मासूम बालक को गंभीर हालत में कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां लू-वार्ड में भर्ती कर पीड़ित बालक का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है.

-हीटवेव से दस माह का मासूम हुआ पीडित
आनंदपुर थाना क्षेत्र के गौरा-नान्हूकुरा गांव निवासी प्रमोद यादव के दस माह का मासूम पुत्र अमन कुमार हीटवेव की चपेट में आकर बीमार हो गया. तेज बुखार के कारण मासूम की स्थिति गंभीर हो गई. जिसे परिजनों ने आननफानन में कटोरिया सीएचसी में भर्ती कराया.

मेडिकल टीम ने किया प्राथमिक उपचार
कटोरिया सीएचसी के लू-वार्ड में पीड़ित मासूम को भर्ती किया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार के नेतृत्व में मेडिकल टीम द्वारा उक्त मासूम का प्राथमिक उपचार किया गया.

READ HEAR परमाणु विद्युत संयंत्र पर नहीं बनी सहमति, ग्रामीणों ने मिट्टी जांच से किया इनकार