अलाव तापने के दौरान आग से झुलसी बच्ची, रेफर
थाना क्षेत्र के कटोरिया गांव में मंगलवार की सुबह अलाव तापने के दौरान आग से झुलसकर चार वर्षीय एक बच्ची की स्थिति गंभीर हो गयी.
By SHUBHASH BAIDYA |
February 3, 2026 7:13 PM
अमरपुर. थाना क्षेत्र के कटोरिया गांव में मंगलवार की सुबह अलाव तापने के दौरान आग से झुलसकर चार वर्षीय एक बच्ची की स्थिति गंभीर हो गयी. उक्त गांव निवासी असलम ने अपनी जख्मी पुत्री जैन को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया. जहां डॉ रतन रौशन ने जख्मी बच्ची का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी बच्ची के परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह उनके घर के समीप कुछ बच्चे अलाव ताप रहे थे. तभी बच्ची खेलते हुए अलाव के पास पहुंच गयी. इस दौरान आग की लपटें बच्ची के कपड़े में पकड़ लिया. परिजनों द्वारा किसी तरह आग पर काबू पाते हुए इलाज के लिए उसे अमरपुर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी बच्ची को बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 4:26 PM
July 6, 2026 3:40 PM
July 6, 2026 3:15 PM
July 6, 2026 2:29 PM
July 6, 2026 1:52 PM
July 6, 2026 12:58 PM
July 6, 2026 12:29 PM
July 6, 2026 11:00 AM
July 6, 2026 9:55 AM
July 6, 2026 9:44 AM
