शंभुगंज में चार एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार

शंभुगंज थाना क्षेत्र में समकालीन अभियान के तहत पुलिस पदाधिकारी ने छापेमारी अभियान चलाया

By SHUBHASH BAIDYA | March 12, 2026 6:17 PM

शंभुगंज.

शंभुगंज थाना क्षेत्र में समकालीन अभियान के तहत पुलिस पदाधिकारी ने छापेमारी अभियान चलाया. पुलिस पदाधिकारी ने कोर्ट से निर्गत एनबीडब्ल्यू वारंटी जवाहर नगर गांव से कृष्णदेव सिंह उर्फ नाटू, रामाकांत सिंह, जयजय सिंह व सीताराम सिंह को गिरफ्तार किया गया. पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद द्वारा बताया गया कि सभी गिरफ्तार आरोपी को पुलिस संरक्षण में न्यायिक हिरासत में गुरुवार को बांका जेल भेजा गया.