ऑटो पलटने से महिला समेत चार जख्मी, रेफर

थाना क्षेत्र के इंगलिशमोड़-शंभुगंज मुख्य पथ पर बाजा मोड़ के समीप ऑटो पलटने से महिला समेत चार यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

By SHUBHASH BAIDYA | March 22, 2026 9:45 PM

अमरपुर. थाना क्षेत्र के इंगलिशमोड़-शंभुगंज मुख्य पथ पर बाजा मोड़ के समीप ऑटो पलटने से महिला समेत चार यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों ने सभी जख्मियों को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया. जहां डॉ ज्योति भारती ने जख्मी भरको गांव निवासी कामरान आलम, बीबी शमीना, तसलीमा सैय्यद तथा मु तजमुल का दस वर्षीय पुत्र मु शाहीद का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी जख्मियों को बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी मु कामरान ने बताया कि रविवार की सुबह वह अपने घर के अन्य सदस्यों के साथ ऑटो पर सवार होकर ओढ़नी डैम घुमने गया था. जहां से संध्या में वापसी के दौरान बाजा मोड़ के समीप ऑटो का एक चक्का खुल गया. जिस कारण ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयी. इस घटना में दस वर्षीय बालक का एक हाथ फ्रेक्चर हो गया है. जबकि अन्य जख्मियों के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटे आयी है.