प्लस टू उच्च विद्यालय धोरैया में शांतिपूर्ण हो रही पहले दिन की इंटर परीक्षा
प्लस टू उच्च विद्यालय धोरैया में सोमवार को इंटरमीडिएट की प्रथम व द्वितीय पाली की परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई
By SHUBHASH BAIDYA |
February 2, 2026 6:39 PM
धोरैया. प्लस टू उच्च विद्यालय धोरैया में सोमवार को इंटरमीडिएट की प्रथम व द्वितीय पाली की परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई. केंद्राधीक्षक एके परवेज व सहायक केंद्राधीक्षक मो. इरफान ने बताया कि प्रथम पाली में जिले के 17 विद्यालयों के कुल 356 परीक्षार्थियों में से 355 ने भाग लिया. एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जबकि द्वितीय पाली में जिले के दस विद्यालयों के कुल 39 परीक्षार्थियों में से 36 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. तीन छात्र अनुपस्थित पाये गये. केंद्राधीक्षक ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रथम दिन जीव विज्ञान एवं अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा ली गयी. दंडाधिकारी के रूप में धोरैया एमओ मदन मोहन तथा बीसीओ संजीव कुमार साह परीक्षा केंद्र का जायजा लेते नजर आये.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 4:26 PM
July 6, 2026 3:40 PM
July 6, 2026 3:15 PM
July 6, 2026 2:29 PM
July 6, 2026 1:52 PM
July 6, 2026 12:58 PM
July 6, 2026 12:29 PM
July 6, 2026 11:00 AM
July 6, 2026 9:55 AM
July 6, 2026 9:44 AM
