तीन लोगों के विरुद्ध विद्युत चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज
थाना क्षेत्र के तेलिया कुमरी पंचायत अंतर्गत खासिया गांव में विद्युत विभाग के द्वारा छापामारी कर तीन लोगों को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया.
By Abhay Kumar |
February 3, 2026 6:46 PM
बेलहर. थाना क्षेत्र के तेलिया कुमरी पंचायत अंतर्गत खासिया गांव में विद्युत विभाग के द्वारा छापामारी कर तीन लोगों को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया. जिसके बाद सभी के विरुद्ध आर्थिक जुर्माना करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय अभियंता विकास रंजन ने दर्ज करायी है. जिसमें गिरधारी साह के विरुद्ध 5350 रुपये, वकील साह के विरुद्ध 3803 रुपये तथा शोभा देवी पति सुरेश यादव के विरुद्ध 24,285 रुपये का आर्थिक जुर्माना किया गया. तीनों के द्वारा अपने घरेलू प्रवेश में वैध कनेक्शन होने के बाद भी बाइपास कर विद्युत की चोरी की जा रही थी.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 4:26 PM
July 6, 2026 3:40 PM
July 6, 2026 3:15 PM
July 6, 2026 2:29 PM
July 6, 2026 1:52 PM
July 6, 2026 12:58 PM
July 6, 2026 12:29 PM
July 6, 2026 11:00 AM
July 6, 2026 9:55 AM
July 6, 2026 9:44 AM
