बालू खनन मामले में आटो चालक पर प्राथमिकी

बालू खनन मामले में आटो चालक पर प्राथमिकी

By Abhay Kumar | March 18, 2026 9:09 PM

साहेबगंज चौक से पकड़ा गया हरे रंग का ऑटो, ऑटो चालक फरार

बेलहर. थाना क्षेत्र के साहेबगंज चौक से खनन विभाग व पुलिस ने संयुक्त छापामारी अभियान में एक ऑटो को अवैध बालू खनन कर ले जाते हुए पकड़ा. खनन निरीक्षक प्रीति लता सिंह ने इसके खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी. प्राथमिकी में बताया गया है कि पुलिस के साथ अवैध बालू खनन एवं परिवहन के विरुद्ध छापामारी के क्रम में साहेबगंज चौक पर एक हरे रंग के ऑटो पर अवैध बालू ले जाते हुए देखा गया. ऑटो चालक पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया. ऑटो पर लगे बालू के संबंध में किसी ने कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया, जिसके बाद ऑटो को जब्त कर थाना लाया गया. उसके विरुद्ध अवैध बालू खनन व परिवहन के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी.