बकरी के फसल चरने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, पांच घायल
सुईया थाना क्षेत्र अंतर्गत बाराटांड़ गांव में शनिवार को बकरी द्वारा फसल चरने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी.
By DEEPAK KUMAR CHOUDHARY |
February 7, 2026 8:46 PM
घटना के संबंध में दोनों पक्षों से थाना में दिया गया लिखित आवेदन
कटोरिया. सुईया थाना क्षेत्र अंतर्गत बाराटांड़ गांव में शनिवार को बकरी द्वारा फसल चरने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. जिसमें तीन महिलाओं समेत पांच लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए. मारपीट कांड में एक पक्ष से किशुनदेव तांती व उसकी पत्नी गायत्री देवी घायल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से स्व अर्जुन तांती की पत्नी सरस्वती देवी, पुत्र आनंदी तांती व पुत्रवधू प्रमिला देवी घायल हुए हैं. मारपीट में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार के नेतृत्व में मेडिकल टीम द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार हुआ. घटना के संबंध में दोनों पक्षों द्वारा थाना में अलग-अलग लिखित आवेदन दिया गया है. बकरी द्वारा फसल चरने को लेकर हुए विवाद में गाली-गलौज के उपरांत दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गयी, जिसमें पांच लोग जख्मी हुए. सुईया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
...