जनता दरबार में मामलों का हुआ निष्पादन

कटोरिया व चांदन थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन हुआ.

By Prabhat Khabar News Desk | June 15, 2024 11:50 PM

कटोरिया़ चांदन. कटोरिया व चांदन थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन हुआ. जिसमें थाना व अंचल के पदाधिकारियों व कर्मियों ने जमीन संबंधी विवादों को लेकर पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनी. इस क्रम में कई मामलों का निष्पादन भी किया गया. कटोरिया थाना परिसर में शनिवार को प्रभारी थानाध्यक्ष सुभाष पासवान व अंचल निरीक्षक सुनील कुमार की मौजूदगी में जनता दरबार का आयोजन हुआ. जिसमें चार नये फरियादियों ने आवेदन जमा दिये. दोनों पक्षों के दावों को सुनने व कागजातों का अवलोकन कर तीन मामलों का निष्पादन ऑन दि स्पॉट कर दिया गया. जबकि एक मामले में अगले शनिवार को दोनों पक्षों को उपस्थित होने को लेकर नोटिस दिया गया. इधर चांदन थाना परिसर में भी जनता दरबार का आयोजन हुआ. थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार व राजस्व कर्मचारी रुपेश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ. जनता दरबार में जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो नये मामले सामने आये. दोनों ही नये मामलों में दावा से संबंधित कागजात के साथ उपस्थित होने के लिए दोनों पक्षों को नोटिस निर्गत किया गया. पुराने मामले की सुनवाई करते हुए तीन मामले निष्पादित किये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है