बांका पावर ग्रीड में आज चलेगा मेंटेनेंस कार्य, बाधित रहेगी बिजली

शहर स्थित पावर ग्रीड में शुक्रवार यानि आज मेंटेनेंस कार्य चलेगा. जिसे लेकर आज चार घंटा के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

By SHUBHASH BAIDYA | April 23, 2026 9:00 PM

बांका.

शहर स्थित पावर ग्रीड में शुक्रवार यानि आज मेंटेनेंस कार्य चलेगा. जिसे लेकर आज चार घंटा के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस आशय की जानकारी देते हुए बांका ग्रीड के सहायक कार्यपालक अभियंता नितिन कुमार ने बताया कि 33 केवी रजौन लाइन में सुबह 10 से 01 बजे तक मेंटेनेंस कार्य होगा. जिसे लेकर रजौन पीएसएस सहित उक्त क्षेत्र की बिली बंद रहेगी. अधिकारी ने आगे बताया कि मेंटेनेंस कार्य समाप्त होने के बाद पुन: बिजली आपूर्ति सुचारू रूप बहाल की जायेगी.