दो बाइकों की टक्कर में चालक जख्मी, रेफर
अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग में पवई चौक के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक चालक जख्मी हो गया.
By SHUBHASH BAIDYA |
September 23, 2025 7:12 PM
अमरपुर. अमरपुर-शाहकुंड मुख्य मार्ग में पवई चौक के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक चालक जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी चालक दौना गांव निवासी करीम का पुत्र सैफूल (32) को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां डॉ अपूर्व अमन सिंह ने जख्मी का प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी ने बताया कि वह अपने गांव से बाइक लेकर पवई चौक पर खरीदारी करने आया था. तभी शाहकुंड की ओर से आ रहे बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में धक्का मार दिया. जिससे वह जख्मी हो गया.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 4:26 PM
July 6, 2026 3:40 PM
July 6, 2026 3:15 PM
July 6, 2026 2:29 PM
July 6, 2026 1:52 PM
July 6, 2026 12:58 PM
July 6, 2026 12:29 PM
July 6, 2026 11:00 AM
July 6, 2026 9:55 AM
July 6, 2026 9:44 AM
