Banka News : धोरैया के तीन गांव में आज होगा मुहर्रम का पहलाम

धोरैया (बांका) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट पिपरा, धोपसंडा तथा बलियास में आज होगा पहलाम Banka News : धोरैया (बांका )प्रखंड क्षेत्र के तीन गांव बलियास, पिपरा तथा धोपसंडा में मुहर्रम का पहलाम आज शनिवार को होगा. धोपसंडा गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद अनवर ने बताया कि यह परंपरा वर्षो से चली आ […]

By AMIT KR SINHA | June 27, 2026 11:01 AM

धोरैया (बांका) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट

पिपरा, धोपसंडा तथा बलियास में आज होगा पहलाम

Banka News : धोरैया (बांका )प्रखंड क्षेत्र के तीन गांव बलियास, पिपरा तथा धोपसंडा में मुहर्रम का पहलाम आज शनिवार को होगा. धोपसंडा गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद अनवर ने बताया कि यह परंपरा वर्षो से चली आ रही है. प्रशासन द्वारा निर्गत लाइसेंस में धोपसंडा का जुलूस चंद्रपुरा होकर जाने का रास्ता निर्धारित किया गया था पर चंद्रपुर जाने के लिए सड़क की सुविधा नहीं होने से जुलूस खेतों की मेढ़ के रास्ते से जाना पड़ता है.

इस दौरान किसी का फसल नुकसान नहीं हो, इसके लिए धोपसंडा के ग्रामीणों ने एक दिन बाद पहलाम करने का निर्णय लिया है. उधर सिज्झत बलियास पंचायत के मुखिया ग्यास खां ने कहा कि करीब 36 वर्ष से गांव में ही एक दिन बाद पहलाम किया जाता है.

aLSO READ देवघर से लौट रही श्रद्धालुओं की बस पइन में गिरने से बची, हवा में लटके रहे यात्री