धोरैया प्रखंड मुख्यालय में रखी शीशम की लकड़ियां हो रहीं बर्बाद
धोरैया प्रखंड मुख्यालय में शीशम की लकड़ियां बर्बाद हो रही हैं. सूखे और जर्जर हो चुके पेड़ों की कटाई के बाद लकड़ियों को काटकर प्रखंड मुख्यालय परिसर में रखा गया था
By MANISH KUMAR |
June 13, 2026 1:39 PM
-लाखों की कीमती लड़कियां हो रही है बर्बाद विभाग नहीं ले रहा है सुधि
धोरैया (बांका) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट,
प्रखंड मुख्यालय धोरैया में शीशम की लकड़ियां बर्बाद हो रही है. सुखे और जर्जर हो चुके पेड़ों की कटाई के बाद लकड़ियों को काटकर प्रखंड मुख्यालय परिसर में रखा गया था लेकिन बारिश में भिंगने और लंबे समय तक खुले में रहने से कीमती लकड़ियां दीमक लगकर बर्बाद हो रही है. जिससे लाखों रुपए की सरकारी संपत्ति नष्ट हो रही है.लगातार बारिश और दीमक से हो रही खराब
परिसर में पड़ी लकड़ियां लगातार बारिश और दीमक की मार झेल रही है. जिससे सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने की आशंका बढ़ती जा रही है. इस संदर्भ में सीओ श्रीनिवास सिंह ने बताया कि लकड़ियों के मूल्यांकन के लिए वन विभाग बौंसी को पत्र भेजा गया है. मूल्यांकन रिपोर्ट प्राप्त नहीं होने के कारण नीलामी प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही है.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 4:26 PM
July 6, 2026 3:40 PM
July 6, 2026 3:15 PM
July 6, 2026 2:29 PM
July 6, 2026 1:52 PM
July 6, 2026 12:58 PM
July 6, 2026 12:29 PM
July 6, 2026 11:00 AM
July 6, 2026 9:55 AM
July 6, 2026 9:44 AM
