श्रद्धालुओं ने भगवान शनिदेव की पूजा, भंडारे का प्रसाद किया ग्रहण
शहर के विजयनगर स्थित भगवान शनिदेव मंदिर सहित जिले भर के अन्य मंदिरों में पूजा अर्चना को लेकर शनिवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शनिदेव को काले तिल, काले वस्त्र, नीले फूल आदि चढ़ाया.
By MANISH KUMAR |
June 13, 2026 9:21 AM
बांका से चंदन कुमार की रिपोर्ट :
शहर के विजयनगर स्थित भगवान शनिदेव मंदिर सहित जिले भर के अन्य मंदिरों में पूजा अर्चना को लेकर शनिवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. श्रद्धालुओं ने भगवान शनिदेव को काले तिल, काले वस्त्र, नीले फूल आदि चढ़ाया. मंदिर का पट सुबह 05 बजे ही खुल गया. शाम में महाआरती के बाद भव्य भंडारा का आयोजन हुआ. शनिदेव मंदिर में पूजा अर्चना करने से श्रद्धालुओं की हर मुरादें पूरी होती है. शाम में काफी संख्या में शहरवासी मंदिर पहुंचकर भंडारे में हिस्सा लिया और कतारबद्ध होकर श्रद्धापूर्वक भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया. शनिदेव का प्रसाद का भी यहां विशेष महत्व है. श्रद्धालु प्रसाद को शनिदेव का आशीर्वाद मान कर ग्रहण करते हैं. मंदिर के व्यवस्थापक ने बताया है कि सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यहां कमिटी की ओर से बेहतर प्रबंधन किए जाते है. देर शाम तक कमिटी के सदस्य पूरी तरह से मुस्तैद रहते है.
आज का दर्शन
शहर के पुरानी ठाकुरबाड़ी, भयहरण स्थान एवं बाबूटोला स्थित पंचमुखी मंदिर सुबह व शाम में विशेष पूजा अर्चना के साथ संध्या महाआरती का आयोजन होगा. विजयनगर स्थित शनि मंदिर में संध्या के समय महाआरती के बाद भंडारा का आयोजन होगा. मंदिर के पुजारी ने बताया है कि यहां दिनों भर पूजा के लिए मंदिर का पट खुला रहेगा. शहर के अन्य मंदिरों का पट श्रद्धालुओं के लिए सुबह 05 बजे ही खुल गया. मंदार मधुसुदन मंदिर में भगवान की विशेष पूजा अर्चना की गयी. सुबह 7:30 बजे पुजारी बिंदेश्वरी उर्फ पटल झा एवं लक्ष्मण झा के द्वारा भगवान का पंचामृत से स्नान कराया गया. दोपहर 12 बजे भगवान को भोग लगाया जायेगा और संध्या 6 बजे श्रृंगार पूजा व भव्य आरती होगी. दोपहर में 01 बजे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर के पट को खोल दिया जायेगा.
...