बच्चा चोरी की घटना अफवाह : बांका पुलिस
इन दिनों सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की घटना से जुड़ी खबरें सोशल मीडिया पर फैलायी जा रही है
By SHUBHASH BAIDYA |
February 26, 2026 9:19 PM
बांका
. इन दिनों सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की घटना से जुड़ी खबरें सोशल मीडिया पर फैलायी जा रही है. स्थिति को भांपते हुए बांका पुलिस ने एक सूचना जारी की है. बांका पुलिस की ओर से कहा गया है कि विगत दिनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बच्चों की चोरी, गुमशुदगी व अपहरण होने से संबंधित अनेक प्रकार की खबरें और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों से बहुत तेजी से प्रसारित की जा रही है, जिससे भय एवं भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है. ऐसी अधिकांश सूचनाएं अफवाह साबित हुई है. इसीलिए अपील के जरिये कहा गया है कि आप सभी से अनुरोध है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित ऐसी सूचनाओं पर बिना सत्यता की जांच किये विश्वास न करें. किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना एवं अफवाह फैलाना अपराध है. इसी तरह की सूचना या मामला प्रकाश में आने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें. आपातकालीन स्थिति में 112 पर डायर करें....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 4:26 PM
July 6, 2026 3:40 PM
July 6, 2026 3:15 PM
July 6, 2026 2:29 PM
July 6, 2026 1:52 PM
July 6, 2026 12:58 PM
July 6, 2026 12:29 PM
July 6, 2026 11:00 AM
July 6, 2026 9:55 AM
July 6, 2026 9:44 AM
